रायपुर

कुसुमताई दाबके स्मृति पाठशाला प्रबंध समिति के नवीन कार्यकारिणी का गठन

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित सौ. कुसुमताई दाबके स्मृति पाठशाला  समिति तात्यापारा रायपुर (छग) के नवीन त्रि वर्षीय (2025 से 2028) कार्यकारिणी का गठन आज 22 जून 2025 दिन रविवार को पूर्वांह 10.30 बजे शाला भवन परिसर में आयोजित वार्षिक साधारण सभा हुआ।  जिसमें सर्व सम्मति से शेखर रावसाहेब अमीन अध्यक्ष और प्रदीप गोविंद शितूत सचिव निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्यों में  प्रभाकर श्रीधर मैराल, प्रकाश कुसरे, राजेश लाम्बे, बीके परहाड़ चुने गए। निर्वाचन अधिकारी मोहन देसाई थे।

आज की वार्षिक साधारण सभा पद्मश्री डॉ एटी दाबके के शहर से बाहर होने के कारण कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य प्रभाकर श्रीधर मैराल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सचिव अमीन ने सभा के आज के एजेंडे पर बिंदुवार प्रस्ताव को रखा जिस पर विस्तृत चर्चा  कर  सभी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। उनके बाद सचिव शेखर अमीन ने अध्यक्ष की अनुमति से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए सभा को निर्वाचन अधिकारी मोहन देसाई जी को सौंप दिया।

निर्वाचन अधिकारी देसाई ने कार्यकारिणी के गठन के लिए नियमों की जानकारी देते हुए  नियमानुसार प्रस्तावक व समर्थकों के नाम आमंत्रित कर सर्वसम्मति से निर्वाचन कार्य को  संपन्न कराया।  नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।