रायपुर

तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 29 जून को

रायपुर। राजधानी के तात्यापारा स्थित संतश्री गजानन महाराज मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, समर्पण हॉस्पिटल, मेडिकेयर नी जॉइंट हॉस्पिटल एवं गजानन महाराज मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 29 जून को सुबह 10 बजे से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि इस शिविर में डॉ. गंभीर सिंह (शल्य चिकित्सक), डॉ. मंजू सिंह (स्तन कैंसर विशेषज्ञ), डॉ. सुमी अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. संजय नाहर (हड्डी रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. नवीन गुप्ता (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ.  संतोष कुमार. एमएस (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. सी. रेड्डी. एमएस (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ प्रभात पांडे (हड्डी रोग विशेषज्ञ), शैलेश खंडेलवाल (जनरल फिजिशियन) तथा डॉ. प्रतीक शर्मा. (जनरल फिजिशियन) पंजीकृत मरीजों को परामर्श देने उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक परामर्श व फिजियोथैरेपिस्ट भी मौजूद रहेंगे।

समिति ने आगे बताया कि शिविर में ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर, ग्लाइकोसीलेटेड हीमोग्लोबिन (HbA1c), घुटने का एक्सरे जैसी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएगी। मंदिर प्रबंधन ने सभी भक्तगणों से इसमें पंजीयन कर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।