रायपुर

ये घर है या सांपों का बसेरा! एक ही घर में मिले 35 नाग नागिन, रेस्क्यू करने में भी छूटे पसीने

रायपुर । सावन सोमवार की आहट से पहले राजधानी रायपुर के पास एक गांव में नाग-नागिन का पूरा परिवार मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम देवरी में स्थित इंद्रकुमार साहू के घर में करीब 35 नाग-नागिन और उनके छोटे-छोटे बच्चे पाए गए।

यह गांव रायपुर से महज 12 किलोमीटर दूर आरंग थाना क्षेत्र में स्थित है। बताया जा रहा है कि इंद्रकुमार साहू के घर की टाइल्स के नीचे बने एक गड्ढे से अचानक सांपों का झुंड निकल आया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी।

सूचना पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर पास के जंगल में छोड़ दिया गया। सांपों की इस अप्रत्याशित मौजूदगी से स्थानीय लोग दहशत में आ गए, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने इसे सावन मास से जोड़कर आस्था से देखा। कुछ लोगों ने कहा कि यह भगवान शिव की कृपा है, तो कुछ ने इसे प्राकृतिक संकेत माना।