सेवा पुस्तिका में प्रति वर्ष हस्ताक्षर करेः डॉ तपेश गुप्ता
रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यालयीन प्रबंधन पर दस दिवसीय एफडीपी प्रोग्राम के अंतर्गत पांचवें दिन स्थापना विषय पर डॉ. तपेश गुप्ता का उद्बोधन हुआ। स्थापना शाखा के मुख्य कार्य हैं कर्मचारियों के सेवा मामलों का प्रबंधन, पदोन्नति, स्थानांतरण, प्रशिक्षण, अवकाश और पेंशन जैसे मामलों को देखना और कर्मचारियों से संबंधित अन्य प्रशासनिक कार्यों को संभालना।
यह शाखा संगठनात्मक ढांचे की रीढ़ होती है और कर्मचारियों के प्रभावी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इसमें नियुक्ति, पदोन्नति,स्थानांतरण, प्रतिनियुक्ति,अवकाश,पेंशन, और सेवानिवृत्ति जैसे सभी सेवा संबंधी मामलों को संभालना शामिल है। कर्मचारियों के सेवा इतिहास, प्रशिक्षण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का रिकॉर्ड रखना। कर्मचारियों की पदोन्नति और स्थानांतरण से संबंधित प्रक्रिया को संचालित करना।कर्मचारियों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना और उनके विकास में सहायता करना।
कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना।यदि आवश्यक हो,तो कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करना।कर्मचारियों के वेतन और भत्तों का निर्धारण और भुगतान करना।कर्मचारियों को पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान सुनिश्चित करना।स्थापना शाखा अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी संभालती है,जैसे कि आरटीआई आवेदन,अवकाश रजिस्टर का रखरखाव,और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड का रखरखाव।
विषय विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनके जिज्ञासाओं को शांत किया।प्रारंभ में डॉ श्वेता अग्निवंशी सहायक प्राध्यापक ने अतिथि परिचय दिया एवं डॉ श्राद्ध मिश्रा सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा भुनेश्वरी मंडावी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।उक्त एफडीपी प्रोग्राम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक,क्रीड़ाधिकारी, ग्रंथपाल,कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अन्य संस्थाओं के प्रतिभागी उपस्थित रहे।