सावन उत्सव में महिलाओं ने लगाई मेहंदी और बेलून में लिखा नाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिक्षा का मन्दिर, स्पीच थेरेपी सेन्टर, बालगृह बालिका एवं बालक माना कैम्प रायपुर के समस्त स्टाफ, बच्चे एवं बच्चों के पालकों के लिए सावन उत्सव का आयोजन 2 अगस्त शनिवार को दोपहर सप्रे शाला परिसर आडिटोरियम में किया गया। इस दौरान महिलाओं हाथों में मेहंदी लगाई और बेलून में लिखा अपना नाम।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय परंपरा के अनुसार जैसे ही सावन का महीना शुरू होता है अनेक त्यौहार हरियाली के साथ आते है और खासकर महिलाएं सभी का भरपूर आनंद लेती है। सावन के झूले का वर्णन कहानी साहित्य और फिल्मों में भी किया जाता है। इसलिए सावन उत्सव महिलाओं को समर्पित है।
इस अवसर पर रायपुर निगम की एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह ने भी महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। साथ ही अतिथियों का शाल श्रीफल , पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सावन उत्सव में सभी ने गीत-संगीत के साथ झूले का आनंद लिया और विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने बताया कि महिलाओं के लिए आयोजित बैलून में नाम लिखने वाली स्पर्धा में अभिभावकों में प्रथम महिनूर की मां आसमा खान, द्वितीय आरुष की मां राजेश्वरी कर्मचारियों में प्रथम देवयानी सेन और द्वितीय लेखा यदू रही। इसी तरह टूथपिक से सिक्का उठाना वाली स्पर्धा में अभिभावकों में प्रथम अद्विक की मां निधि सिंह, द्वितीय आरुष की मां राजेश्वरी कर्मचारियों में प्रथम विमल यादव और द्वितीय संजीत घोष रही।
इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में अभिभावकों में प्रथम छायांश की मां शारदा निषाद, द्वितीय विवान की मां सोलन कर्मचारियों में प्रथम लेखा यदु , द्वितीय आंचल रही। रैंप वॉक स्पर्धा में अभिभावकों में प्रथम ओशिमा की मां सीमा ठाकुर, द्वितीय दक्ष की मां विभा मित्रा कर्मचारियों में प्रथम नीलू अग्रवाल , द्वितीय सुनीता वर्मा रही। बेस्ट ड्रेसअप में प्रथम पूजा मिसालावर और द्वितीय श्वेता सिंह रही।
कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ कमल वर्मा, महासचिव चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार निगम, कार्यकारिणी सदस्य छगनभाई पटेल, सुनीता चंसोरिया, हर्षा जोशी, शताब्दी पांडे, सुभाष बुंदेला, प्रीति निगम उपस्थित रहे।