रायपुर

राजधानी के आउटर इलाके में चोरों का आतंक

आरंग| रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में चोरों ने बस स्टैंड के आसपास की 5 दुकानों पर धावा बोल दिया| 7 नकाबपोश चोरों ने देर रात पूरी वारदात को अंजाम दिया है| घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है| वहीं चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है| जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है|

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 53 से लगे लखौली में चोरों ने रात लगभग 12.38 बजे रीवा रोड स्थित वीके सोनी ज्वेलर्स सहित 5 दुकानों में शटर के ताले तोड़कर बड़ी घटना को अंजाम दिया| फिलहाल पुलिस चोरी हुए सामानों के आंकलन कर रही है| वहीं घटना से जुड़े सीसीटीवी वीडियो की भी जांच जारी है|