रायपुर सेंट्रल जेल में बहनों ने बंदी भाइयों को बांधी राखी
जेल प्रशासन ने इस मौके के लिए विशेष इंतजाम किए, ताकि कोई भी बहन निराश होकर वापस न लौटे। जेल प्रांगण में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने राखी और मिठाई के साथ पहुंचीं और भाइयों को लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन के इस मौके पर कैदियों और उनकी बहनों के बीच भावुक मुलाकातें हुईं, जिसमें राखी के धागे ने भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत कर दिया।