रायपुर

रायपुर और बिलासपुर में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धर्मांतरण-मतांतरण का मुद्दा गर्मा गया है। रविवार सुबह रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा इलाके में हिंदू संगठनों ने एक मकान का घेराव किया। आरोप लगाया गया कि वहां प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
 
 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, सरस्वती नगर थाना परिसर में स्थिति और बिगड़ गई, जब हिंदू संगठनों के कुछ लोगों ने हिरासत में लिए गए युवकों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर पीड़ित युवकों को भीड़ से छुड़ाया और मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही।