रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट का दरवाजा हुआ लॉक, अंदर फंसे रहे कांग्रेस विधायक सहित 160 यात्री

रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 से एक तकनीकी गड़बड़ी की खबर सामने आ रही है। रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट लैडिंग के बाद फ्लाइट का गेट नहीं खुलने से यात्री करीब एक घंटे फ्लाइट में फंसे रहे। करीब 160 यात्री फ्लाइट में मौजूद थे। वहीं यात्रियों में बिलासपुर के कोटा से विधायक अटल श्रीवास्तव भी थे। फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ।

जानाकरी के मुताबिक़, एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट (एआई2797) दिल्ली से रायपुर आ रही थी। इसमें कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी सवार थे।  देरी के कारण रात 10:05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंची।  

पहले ही यात्री देरी के परेशान थे। लेकिन इसके बाद जो हुआ इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद फ्लाइट का दरवाजा लॉक हो गया। काफी देर तक फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुला। करीब एक घंटे तक दरवाजा लॉक रहा। इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान एसी और विमान में भी कराबी आयी।

इसकी सूचना मिलते ही इंजीनियरों की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद के रात 11:13 बजे विमान का दरवाजा खोला। और सभी को बाहर निकाला गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है करंट सप्लाई फेल होने के कारण दरवाजा नहीं खुल पा रहा था। हालांकि घटना की जांच जारी है।