रायपुर

तीजा-पोला पर मातृ एवं शिशु अस्पताल में नवजात शिशुओं को उपहार

रायपुर। तीजा पोला जैसे पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्व के शुभ अवसर पर रायपुर के टिकरापारा स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल में समाजसेवी श्रीमती शिवांगी संजय आपटे द्वारा एक भावनात्मक और सेवा से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नवजात शिशुओं को नए कपड़े, खिलौने, बिछाने के कपड़े तथा उनकी माताओं को श्रृंगार सामग्री प्रदान की गई। कुल मिलाकर 13 उपयोगी वस्तुएँ कपड़े की थैलियों में रखकर भेंट दी गईं।

इस सेवा कार्य में मंजूषा संत जी और संजय आपटे जी का विशेष सहयोग रहा। वहीं, मिश्रा सिस्टर तथा अस्पताल के पूरे स्टाफ ने भी कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्टाफ को भी कपड़े की थैलियाँ भेंट की गईं।

उपहार पाकर माताएँ अत्यंत प्रसन्न हुईं और पूरे माहौल में आनंद व उल्लास छा गया।

समाजसेवी श्रीमती शिवांगी संजय आपटे ने कहा कि नवजात शिशुओं से मिलकर उन्हें आत्मिक शांति और सुकून की अनुभूति हुई। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि आगे भी समय-समय पर बच्चों एवं माताओं से मिलकर इसी प्रकार छोटे-छोटे उपहार प्रदान करती रहेंगी।
 
अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि ऐसे नेक कार्य निरंतर उनके हाथों से होते रहें।