कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन में एआई आधारित प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
2025-08-26 02:19 PM
69
रायपुर| छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग, जिला रायपुर (छ.ग.) द्वारा AI आधारित कार्यशाला – नवाचार की ओर एक कदम, AI के संग विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला रेड क्रॉस सभा कक्ष, कलेक्टरेट परिसर रायपुर में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संपन्न हुई, जिसमें प्रोजेक्ट उदघोष टीम के व्याख्याताओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर AI विशेषज्ञ नितेश सिन्हा ,सूरज यादव के द्वारा बताया गया कि योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों के वीडियो को किस प्रकार Artificial Intelligence (AI) के प्रयोग से और अधिक आकर्षक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की उपस्थित उपस्थिति रही उन्होंने उदघोष टीम को संबोधित करते हुए कहा कि –
इस कार्यशाला से जो भी जानकारी प्राप्त हुई है, उसका भरपूर उपयोग कर जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के लिए आगामी वीडियो निर्माण में अवश्य किया जाए, जिससे कार्यों की प्रस्तुति और सशक्त एवं प्रभावशाली हो।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित करते हुए, सभी का उत्साह वर्धन किया गया।कार्यक्रम में डॉ. अंजली शर्मा, उपायुक्त, नगर निगम रायपुर एवं श्री हिमांशु भारती ,जिला शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।