सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर पावर कम्पनी मुख्यालय में किया प्रदर्शन
2025-09-01 06:33 PM
75
रायपुर। नवगठित छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने अपनी स्थापना के 10 दिनों के भीतर ही सेवानिवृत्तों की समस्याओं को लेकर 1 घंटे का अनूठा सांकेतिक प्रदर्शन कर सभा की। सर्वप्रथम सुबह 11 बजे कंपनी द्वार पर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर श्री गणेश आरती, हनुमान चालीसा व आरती का पाठ कर अपने अभियान की विधिवत शुरुआत की। तत्पश्चात नारेबाजी के बाद जगजीत वालिया के संचालन में अभियंता पीएन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन, प्रदेश महामंत्री पुनारद राम साहू और संजय चौधरी ने सभा को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि कंपनी प्रशासन की गलत नीतियों के कारण सेवानिवृत्तों को न तो दवाई मिल पा रहा है और न सामान्य खून पेशाब जांच हो पा रहा है, इस ओर पूर्व में ही पत्र के द्वारा प्रबंधन के संज्ञान में लाए जाने के बावजूद उचित कदम नहीं उठाए जाने से बाध्य होकर सेवानिवृत्त महासंघ प्रदर्शन को मजबूर हुई।
वक्ताओं ने हॉस्पिटल को सुव्यवस्थित करने, पेंशन रिस्टोरेशन अवधि 12 वर्ष करने, 15 वर्ष पूर्ण होने पर बगैर औपचारिकता के पूर्ण पेंशन देने, माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पदोन्नति नीति स्पष्ट करने के कारण पदोन्नति का लाभ सेवानिवृत्तों को भी प्रदान करने, पेंशन पी एफ ट्रस्ट में कर्मचारी सेवानिवृत्त प्रतिनिधि नियुक्त करने, नवा रायपुर में भव्य भवन निर्माण पर पुनर्विचार करने, सेवानिवृत्त होने की तिथि में सभी कर्मचारियों को सभी लाभ प्रदान करने, सक्षम अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मियों को संविदा नियुक्ति प्रदान करने, कोरबा की रिक्त भूमि के हस्तांतरण पर रोक लगाते हुए सोलर प्लांट बनाने व रिक्त आवास गृहों को जरूरतमंद सेवानिवृत्तों को आबंटित करने जैसी मांगे उठते हुए 11 सूत्रीय मांग पत्र पावर कम्पनी के अध्यक्ष द्वय सुबोध सिंह व रोहित यादव को संबोधित ज्ञापन महाप्रबंधक मानव संसाधन परियल, को मुख्य द्वार पर सौंप कर कार्यवाही पर चर्चा की। परियल ने एक सप्ताह के भीतर हॉस्पिटल की व्यवस्था सुधार करने का आश्वासन दिया। प्रबंधन की ओर से उपमहाप्रबंधक औद्योगिक संबंध गोपाल खंडेलवाल और कल्याण अधिकारी टिंकू शर्मा भी उपस्थित रहे।
सभा में हेमेंद्र जाधव, संतोष दुबे, प्रदीप देवांगन, सुरेश चौबे, सुरेश बुधवानी, सत्येंद्र पांडे, शंभू पुरी, मिलिंद भिड़े, शिवाकांत मिश्रा, संतोष अग्रवाल, के बी एल चौकसे, रमेश तिवारी, आर के साहू, लीला राम साहू, धरम कुमार शर्मा, सेवक राम कौशिक, बी आर यादव, अजय जेना, रंजीत सेनगुप्ता, वि एन गुप्ता, भानु वर्मा, बलराम नायक, पी आर सिन्हा, योगेंद्र ठाकुर, एच एन क्षत्रि, शरद नायक, पी कृष्णानी, सुरेंद्र राय, शत्रुघ्न साहू , सोगेंद्र वर्मा, अशोक ताम्रकार , चमन साहू, ओमप्रकाश शर्मा, हरीश चंद्राकर, अशोक शर्मा, श्रीकांत पोद्दार, नरेश शर्मा, ईश्वर वर्मा, ईश्वरी वर्मा, रामाधार, बाल कृष्ण अग्रवाल, रविन्द्र अवधिया, रामाधार यादव, भरत साहू, संजय दीवान, लाला राम साहू, एम पी साहू, दीपक रक्षित, बी पी साहू, एच एल धीरही, सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्तजन उपस्थित रहे।
एक घंटे के अनूठे प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री राजेश शुक्ला से भेंट कर ज्ञापन की प्रति सौंपते हुए समस्याओं/ मांगो से अवगत कराया जिस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया ।