रायपुर

सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह 8 सितंबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी तथा नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 8 सितंबर 2025 को दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह, साइंस कालेज के पास सुबह 11 बजे से  "सौर ऊर्जा जागरूकता एवं प्रोत्साहन समारोह "का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अध्यक्षता केदार कश्यप, प्रभारी मंत्री जिला रायपुर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल तथा स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डाक्टर रोहित यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक भीमसिंह कंवर, प्रबंध निदेशक, वितरण कंपनी हैं।

 अधीक्षण अभियंता (सोलर) एन.बिम्बिसार ने बताया कि इस अवसर पर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गई स्टेट सब्सिडी,  प्रधानमंत्री कुसुम योजना के हितग्राहियों  को लेटर ऑफ अवार्ड वितरण, पीएम सूर्यघर योजना के तहत शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का सम्मान, सोलर स्टडी रिपोर्ट एवं किसान पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। प्रत्येक जिले के लिये सूर्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।