रायपुर

स्थानीय परीक्षाओं से निजी स्कूल रहेंगे अलग, शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

रायपुर। शिक्षा विभाग द्वारा पिछले दिनों जारी एक आदेश के चलते निजी स्कूलों के बीच तहलका मच गया था। दरअसल DPI ने अपने आदेश में उल्लेख किया था कि प्रदेश भर में संचालित समस्त निजी विद्यालयों की स्थानीय परीक्षाएं शिक्षा विभाग ही कराएगा। इसका निजी स्कूल संचालकों ने जमकर विरोध किया, जिसके बाद शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के आदेश पर विभाग ने नया संशोधित पत्र जारी किया है।

नए आदेश के बाद अब निजी स्कूल पूर्व की तरह अपने स्कूलों में ही परीक्षाएं ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इसी के मद्देनजर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।