रायपुर

रायपुर में 4 से 8 अक्टूबर तक होगा हनुमंत कथा महोत्सव, बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे प्रवचन व दिव्य दरबार

रायपुर में एक बार फिर भक्ति और आस्था का महाकुंभ सजने जा रहा है। बागेश्वर धाम सरकार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक राजधानी में श्री हनुमंत कथा महोत्सव और दिव्य दरबार का आयोजन करेंगे।

गुढ़ियारी में स्वर्गीय पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए आज कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। शुभारंभ अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है। पंडाल, भंडारे, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था और लाखों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।
 
आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन श्रद्धालुओं को अध्यात्म और भक्ति की उस धारा से जोड़ेगा, जिसमें समाज को एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश मिलेगा।तो 4 से 8 अक्टूबर तक रायपुर में होने वाला यह दिव्य आयोजन न केवल राजधानी बल्कि पूरे प्रदेश को भक्ति और आध्यात्म की गंगा में सराबोर करेगा।