दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चे पुरस्कृत

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को प्रतिमाह पुरस्कृत किया जा रहा है। ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हो और 100 प्रतिशत अपनी उपस्थिति क्लास में दें। सोमवार 5 अक्टूबर को 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को प्राचार्य मनीष गोवर्धन और वरिष्ठ शिक्षक अखिल खरे ने पुरस्कृत किया।

शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि माह सितंबर में 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों में कक्षा पहली से ईशांत वर्मा, साई राज सिंह, संजना कैवर्त और रेयांश वर्मा शामिल रहे। वहीं कक्षा दूसरी से अदिति गायकवाड़, अभिज्ञा शुक्ला, रुद्र साहू और श्रेया वर्मा ने अपनी 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई। कक्षा तीसरी से अनुष्का बारले, दिव्या साहू, दिव्यांशी साहू ,कार्तिक दास, नैना साव, प्रज्ञा दीप दास, शिखा साहू, यश गुप्ता, गीतांजलि राव  और रुद्राक्षी राजवाड़े। कक्षा चौथी से रोहन साहू, सुहानी आठले, अजय सिंह राजपूत और दीपिका साहू शामिल रहे।

अपर्णा आठले ने आगे बताया कि इसी तरह कक्षा पांचवीं में सौरव राउत, लव पाठक, मोक्ष साहू, डी पल्लवी, तन्मय साहू, प्रियांशी राजवाड़े और तेजस्वी वर्मा की उपस्थिति प्रशंसनीय रही। इस दौरान बच्चों को जंक फूड और हेल्दी फूड के बारे में भी बताया गया। जिसमें घर के खाने को प्राथमिकता दी जाए जो कि हमारे सेहत के लिए अत्यावशक है।