दिव्य महाराष्ट्र मंडल

इंडो-नेपाल इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप में योगेश को गोल्ड

- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने जीता एक-एक गोल्ड, रजत और ब्रांज

- भिलाई में 2 से 4 अक्टूबर तक हुआ स्पर्धा का आयोजन

रायपुर।  दुर्ग जिले के महिला महाविद्यालय सेक्टर-9 भिलाई नगर में आयोजित इंडो नेपाल ओपन इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप 2026 में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छात्र योगेश यादव ने एक गोल्ड और एक ब्रांज मेडस अपने नाम किया। वहीं विद्यालय के रौनक वर्मा ने जूनियर कैटेगिरी में सिल्वर पदक पर कब्जा किया। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी। वहीं स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में और अच्ची तैयारी करने की बात कहीं।

स्कूल के उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बताया कि फेनिक्स शितो-रियू कराटे डू एसोसिएशन कांचीपुरम तमिलनाडू से अफिलेटेड संस्था एलीट मार्शल आर्ट्स एकाडमी द्वारा इस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। जो 2 से 4 अक्टूबर तक भिलाई में संपन्न हुआ। स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के योगेश कुमार यादव, रौनक वर्मा, वेदांत साहू, खुशी सहारे, मुस्कान यादव, इशिका रैवार और निधि साहू ने भाग लिया था।