रायपुर

मराठा युवा समाज शिवाजी महाराज को माल्यार्पण कर की शस्त्र पूजा

रायपुर। मराठा युवा समाज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अधर्म पर धर्म व असत्य पर सत्य की जीत का संदेश सम्पूर्ण विश्व में दिए जाने वाले पर्व विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम रायपुर तात्यापारा चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज जी प्रतिमा स्थल पर भगवा ध्वजारोहण कर महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण कर जय भवानी जय शिवाजी की जय घोष के साथ नमन किया गया। युवा समाज अध्यक्ष नीरज इंगले व मराठा समाज के संरक्षक राजू कापसे जी द्वारा दिन विशेष की जानकारी दे कर सभी को बधाई व शुभकामनाएं संदेश दिया।

बूढ़ापारा स्थित मराठा बोर्डिंग में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मराठा समाज अध्यक्ष लोकेश पवार व युवा समाज अध्यक्ष नीरज इंगले द्वारा भगवान श्रीराम जी की पूजाकर पुष्प अर्पित कर आई तुलजा भवानी एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जी को भी नमन कर शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम संपन्न किया।

इस कार्यक्रम में युवा समाज संरक्षक सौरभ बाकरे, महासचिव मनीष भोंसले, उपाध्यक्ष रजत जाधव, आशीष महाड़िक, सचिव महेंद्र कांगले, हिमांश इंगले, रितिक राव, अक्षय कोलपे, हेमन्त मोहिते, सौरभ शिंदे, संजू राव, अभिजीत जाचक, मारुति राव एवं वरिष्ठ सदस्य श्री नागराजू कापसे, महेंद्र जाधव, जे एन कदम, नितिन पवार, गणेशा जाधव, रविकांत शिन्दे के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकारणी सदस्य भी शामिल हुए।