छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 : राजधानी में सूर्य किरण की टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब, तैयारियां शुरू …
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. यह आयोजन प्रदेशवासियों के लिए रोमांच और गर्व से भर देने वाला अनुभव होगा. इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर कलेक्टर नम्रता जैन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी विवेक शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.