फिल्म गैंग्स आफ रायपुर का गीत ‘करते हैं जो नशा’ रिलीज
2025-10-16 08:13 PM
124
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार और हो रहे अपराध को लेकर दर्शाती फिल्म गैंग्स आफ रायपुर का गाना ‘करते हैं जो नशा’ रिलीज कर दिया गया। फिल्म के गीत आसिफ खान ने लिखे है। वहीं परवेज खान के शानदार म्यूजिक और राकेश शर्मा की आवाज ने इस गीत को नई ऊंचाई दी है। इस फिल्म में महाराष्ट्र मंडल रायपुर के युवा सभासद अभिषेक बक्षी ने पुलिस अधिकारी की शानदार भूमिका निभाई है। फिल्म नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में रिलीज की जाएगी।
‘करते हैं जो नशा’ यह सिर्फ़ एक गीत नहीं, बल्कि समाज के आईने में झांकने का एक सशक्त प्रयास है। आगामी हिंदी और छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “गैग्स आफ रायपुर” का यह सामाजिक गीत नशे की लत और उसके विनाशकारी प्रभावों को उजागर करता है। फ़िल्म की प्रस्तुति और निर्माण ट्राइबल वारियर प्रोडक्शन द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्देशक के शिव कुमार ने इस गीत के माध्यम से एक गहरा सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है। “नशा सिर्फ़ शरीर को नहीं, पूरी ज़िन्दगी को तबाह कर देता है।” यह गीत युवाओं और समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का एक आह्वान है।