रायपुर

लैंड स्लाइड के चलते किरंदुल-कोत्तावालसा रेल मार्ग बाधित, कई ट्रेनें रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हो गया है। इस वजह से चट्टान के टुकड़े पटरियों पर आ गए हैं। जिसके चलते रेल मार्ग बाधित हुआ है। इसे देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर चलने वाली किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है।

दरअसल, रविवार की सुबह उस इलाके में भारी बारिश हुई। जिससे करीब 4 बजे त्याडा-चिपुरूपल्ली के बीच लैंड स्लाइड हो गया। पटरियों पर चट्टान के टुकड़े गिर गए। जिससे मालगाड़ी भी बीच रास्ते रुक गई। वहीं जब इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली तो रास्ता क्लियर करवाने के लिए फौरन निकल गए।

रेलवे अफसरों ने आज रविवार को इस मार्ग से चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हमारी पूरी कोशिश है कि आज दोपहर तक मार्ग क्लियर कर दिया जाएगा।