बाल कल्याण परिषद को राज्यपाल रामेन डेका ने प्रदप्त किया ई-रिक्शा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय शिक्षा का मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन में सुविधा के लिए ई रिक्शा प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर के संयुक्त सचिव राजेंद्र कुमार निगम ने बताया कि ई रिक्शा की चाबी सौंपने के साथ ही राज्यपाल रामेन डेका ने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा को लोकभवन से रवाना किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिवचंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव द्वय प्रकाश अग्रवाल एवं राजेंद्र कुमार निगम के साथ इन्द्रसेन वर्मा उपस्थित रहे।