रायपुर

डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या कालेज की छात्राओं ने ली एकता की शपथ

रायपुऱ। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ डॉ मनीषा शर्मा ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा राष्ट्रीय एकता का महत्व बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता का तात्पर्य है देश के सभी नागरिकों का,उनकी विविधताओं जैसे धर्म,जाति,भाषा,संस्कृति के बावजूद,एक साथ मिलकर देश की भलाई और प्रगति के लिए काम करना।यह किसी भी राष्ट्र की शक्ति,स्थिरता और समृद्धि का मूल आधार होती है।

गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रुपा सल्होत्रा ने एकता आधारित कविता प्रस्तुत किया।राजनीति विज्ञान विभाग की छात्राओं ने एकता पर आधारित नारे लगाए तथा पोस्टर बनाएं।डॉ भूपेंद्र कुमार साहू ने देश के विभाजन के रियासतों के विलय में सरदार वल्लभ भाई पटेल के भूमिका को रेखांकित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कुमार जोशी,डॉ कल्पना राय सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ाधिकारी,ग्रंथपाल, कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अतिथि व्याख्याता तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ निशा बारले,यूथ रेड क्रॉस सोसायटी प्रभारी डॉ श्वेता अग्निवंशी तथा राजनीति विज्ञान परिषद के अध्यक्ष अंजलि यादव,उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम का सफल संचालन परिषद की सचिव कल्याणी तंबोली ने किया।