रायपुर

रायपुर ब्राइट फाउंडेशन एवं रोटरी मैत्री ट्रस्ट ने बच्चियों संग मनाई दीपावाली

रायपुर। रायपुर ब्राइट फाउंडेशन एवं रोटरी मैत्री ट्रस्ट के सदस्यों ने घरौंदा आश्रय गृह (संवेदना मानसिक दिव्यांग सेवा संस्थान) सुंदर नगर में बच्चियों संग दीपावाली मिलन समारोह का आयोजन किया। इन बच्चियों के साथ हंसी मजाक के साथ गानों की महफिल सजाई गई।

 आश्रम की बच्चियों ने सुमधुर स्वरों में गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया। इसके बाद सभी बच्चियों को वस्त्र, नाश्ता भेंट किया गया। जिसे पाकर वे सभी प्रफुल्लित हो गई। इस अवसर पर प्रदीप गोविंद शितूत, अनघा करकशे, चंपालाल साहू, सुषमा ध्रुव, अंजली शितूत, शेखर रावसाहेब अमीन, भरत डागा, नवीन आहूजा, रजनी राजपूत, पूजा दीप, चंदन दीप, देवमणि साहू, नीलम सोनी, पवन सिंग, डॉ मनोज ठाकुर, राजकुमार, डॉ मानिकपुरी, बैजन्ती, श्रेया विश्वकर्मा, शालू अनंत , संतोष अनंत  उपस्थित थे।