रायपुर

वर्ष 2026 के लिए शासकीय अवकाश घोषित... पढ़िए सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाश की सूची

रायपुर। अब से बस दो महीने बाद साल 2026 की शुरुआत हो जाएगी और नये साल 2026 में अवकाश के लिए निराश होना पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से साल 2026 के लिए छत्तीसगढ़ में सामान्य और ऐच्छिक अवकाश के तिथियों की घोषणा कर  दी गई है. इस साल अधिकतर त्यौहार रविवार को है। जिस वजह से छुट्टी की घोषणा नहीं की गयी है।

विष्णु देव साय सरकार ने 2026 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है।  सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह जारी किया गया है. जिसके अनुसार, इस बार 56 अवकाश ऐच्छिक अवकाश मिलेगा. जबकि 23 सामान्य अवकाश है। वहीं, 16 सार्वजनिक अवकाश है। कुछ त्यौहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं. दीपावली और महाशिवरात्रि त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं जिस वजह से इस दिन अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इसके अलावा ऐच्छिक अवकाशों के दिन रविवार होने के कारण इन्हें ऐच्छिक अवकाश की उक्त सूची में शामिल नहीं किया गया है।