रायपुर

"रायपुर गॉट टैलेंट" पावना नृत्य स्पर्धा में रही विजेता

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेग्नेटो मॉल में रायपुर गॉट टेलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । जहां प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अपने हूनर का प्रदर्शन किया। जिसमें डासिंग, सिंगिंग, प्लेयिंग म्यूजिकल इंस्टूमेंट सहित किड्स फैशन भी शामिल था एवं प्रतिभागियों की उम्र 5 से 16 वर्ष थी।

रायपुर गॉट टैलेंट  में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की कक्षा पांचवीं की छात्रा पावना लासिया को नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय की शिक्षिका किरण तिवस्कर ने काव्य पठन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जो उनकी स्वरचित कविताएं थी।