रायपुर

Raipur Press Club Election : अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों में मुकाबला

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव–2025-26 के लिए वैध नामांकनों की आधिकारिक घोषणा 16 नवंबर 2025 को कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आसिफ़ इक़बाल और निर्वाचन समिति ने सभी प्राप्त नामांकनों की जांच के बाद विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की है। इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। कोषाध्यक्ष पद के लिए दावा करने वाले विक्रम कुमार साहू का नामांकन प्रेस क्लब के संविधान के नियमों के अनुसार अयोग्य घोषित किया गया है।

अध्यक्ष के एक पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में जिसमें  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, संदीप पुराणिक, मोहन तिवारी, मृगेंद्र पांडे और सुखनंदन बंजारे शामिल है। वहीं उपाध्यक्ष के एक पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में जिसमें सुधीर आजाद तंबोली, देवेश तिवारी, भोलाराम सिन्हा, दिलीप कुमार साहू, चित्रा पटेल, राहुल चौबे और विकास कुमार यादव शामिल है।

महासचिव के एक पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में जिसमें संदीप शुक्ला, पीयुष मिश्रा, पराग मिश्रा, मोहन तिवारी और विनय कुमार घाड़गे शामिल है। वहीं कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए रेणु नंदी, वग्लेश्वर (अरविंद) सोनवानी, दिनेश यदु और नदीम मेमन सहित पांच उम्मीदवार मैदान में है।  संयुक्त सचिव के दो पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें विनिता मंडल हलदार, किशनराव लोखण्डे, लखन शर्मा, राजकुमार प्रसाद, अब्दुल शमीम, पवन सिंह ठाकुर, अभिषेक डडसेना, संतोष साहू, नदीम गेगन, मोहम्मद रज़ा गौरी और हेमराज डोंगरे शामिल है।