राज्य स्तरीय विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन के लिए सौंपी जिम्मेदारियां
रायपुर। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत , मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल, कान्यकुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल एवं सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के संयुक्त बैनर तले आयोजित किए जा रहे 16वें राज्यस्तरीय निशुल्क विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन की आशीर्वाद भवन बैरन बाजार में हुई बैठक में सेवा भावियों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रचार-प्रसार ज्यादा से ज्यादा करें ओर अपने-अपने क्षेत्र में पम्पलेट पोस्टर सोशल मीडिया से ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करना है। यह परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर रविवार को सुबह नो बजे आशीर्वाद भवन बेरन बाजार में आयोजित किया जाएगा।
सामूहिक विवाह समारोह आयोजन समिति औप विकलांग चेतना परिषद के प्रांत अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल प्रांतीय प्रांतीय महामंत्री संतोष तिवारी, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,संयोजक वीरेंद्र पांडे राजेश अग्रवाल सहसंयोजक अनुराधा दुबे, घनश्याम पोद्दार, राजेश दीक्षित, डीएस कुशवाह ने बताया कि तैयारी बैठक में सेवा दानियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।
परिचय सम्मेलन के तैयारियां के संबंध में हुई बैठक में संस्था के मार्गदर्शक विरेंद्र पाण्डे ने बताया कि हमारी संस्था तो विगत 25 वर्षों से ये कार्य कर ही रही है। संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को इस कार्य के लिए प्रचार-प्रसार करना जरुरी है। हमारी प्रचार प्रसार की जानकारी से ही हमारे विकलांग भाई बहन हमारे कार्यक्रम में पहुंच सकेंगे।
बैठक में संस्था के महामंत्री संतोष तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा जोड़े तय करना है। विगत समय में 92 जोड़े का विवाह किया गया वह संख्या इस वर्ष उससे भी अधिक हो हमे ऐसा प्रयास करना चाहिए। बैठक को बिलासपुर से राष्ट्रीय महामंत्री मदनमोहन जी अग्रवाल , मारवाड़ी युवा मंच के पूर्वअध्यक्ष नारायण अग्रवाल, कान्य कुब्ज सभा शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा उपाध्यक्ष संजय अवस्थी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। परिचय सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाएं पूर्णता निशुल्क रहेंगी। 21 दिसंबर को परिचय सम्मेलन की समाप्ति के बाद ,28 फरवरी एवं एक मार्च को विकलांग युवक युवती सामूहिक विवाह का आयोजन भी इसी आशीर्वाद भवन में संपन्न कराया जावेगा