शास्त्री बाजार में अवैध अतिक्रमण पर निगम की कार्यवाई
2025-11-20 02:00 PM
37
रायपुर – निगम प्रशासन ने शास्त्री बाजार में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए सामान को जप्त कर लिया है।जानकारी के मुताबिक सुबह दुकानें खुलते ही जोन-4 की निगम टीम शास्त्री बाजार पहुंची। यहां फुटपाथ और ज़मीन पर अवैध तरीके से रखे बैग, टेबल, कपड़ा और अन्य सामग्री को निगम अमले ने जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान दर्जनों कर्मचारियों की टीम मौजूद रही। अचानक हुई इस कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध किया और निगम स्टाफ के साथ बहस भी हुई।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से बाजार में अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद निगम ने आज सख्ती दिखाई।फिलहाल बाजार में स्थिति सामान्य है, लेकिन व्यापारी कार्रवाई से नाराज़ दिखाई दे रहे हैं।