रायपुर

शासकीय दंत चिकित्सालय की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

रायपुर। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अध्यक्ष राम प्रताप दिनकर एवं उनकी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र वाढ़ेर की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से छत्तीसगढ अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक मिश्रा, अधिकारी कर्मचारी संघ के फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा, सतीश पसेरिया प्रदेश महामंत्री एवं द.पु.म.रे.श्रमिक यूनियन रायपुर के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शाहीद, संध्या रानी मोहल्ले उपाध्यक्ष महासमुंद, जिला अध्यक्ष सतनारायण  घृतलहरे, एनएचम प्रकोष्ठ के बारले, संदीप पैकरा प्रशासकीय अधिकारी संरक्षक विजय डहरिया, देवेंद्र चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश सिंह ठाकुर, रायपुर जिला महामन्त्री गणेशा जाधव पाटिल उपस्थित थे।

कर्मचरियों में जय कुमार सोनटके, सीसी मारकंडे, चंद्रभूषण सिंह ठाकुर, दीपमाला भार्गव, अनीशा दिनकर, लता नीलमर्कर, रीना खुटे, शफकत होदा, मानसिंह ठाकुर, लक्ष्मण कोसले, नीरज शर्मा, तिलक भोगल, गणेश लिमसाखरे, सुमित दुबे, बलराम सेंन, रिंकी बसोड़, तेज कुमार श्याम, कार्तिक साहू, हेमंत चद्राकर एवं सैकड़ो संख्या में अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।