रायपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे रायपुर

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत साल के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आ रहे हैं। वे असंग देव कबीर आश्रम सैनपैरी रायपुर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में भाग लेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता एवं संघ के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मोहन भागवन का कार्यक्रम सेजबहार से लगे एक गांव में रखा गया है। वे यहां पर हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इसे सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। कार्यकताओं के अनुसार इस सम्मेलन में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन करने के लिए संघ के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एक अनुसांगित संगठन है। मोहन भागवत इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे।

राजधानी में इस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 50 से अधिक शाखाएं संचालित किए जा रहे हैं। जिसके हैड पूर्णेन्दु सक्सेना है इसके अलावा नगर कार्यवाहक वर्मा जी हैं। इस समय संघ के प्रति लोगों का काफी आकर्षण बढ़ा है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस संगठन से अधिक से अधिक लोग जुड़े रहे हैं। मोहन भागवत के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। मोहन भागवत को एसपीजी सुरक्षा प्राप्त है।