रायपुर

‘मेगा हेल्थ कैंप एक अनुकरणीय प्रेरणादायी कार्य राजेश भैया का’

अजय मधुकर काले
राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कालेज परिसर में लगे मेगा हेल्थ कैंप में आज जाने का अवसर मिला। जबर्दस्त भीड़, लेकिन सभी अपने-अपने क्रम से डॉक्टर्स से मिल रहे थे। उस भीड़ के एक कोने में पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए सभी से हंसते मुस्कुराते मिलते हुए राजेश मूणत जी दिखाए दिए। सभी उन्हें आकर बताते कि भैया सभी जगह पर व्यवस्थित ढंग से बिना तनाव के आपके कार्यकर्ता शिविर में आने वाले लोगों की मदद कर रहे है।  
शिविर का लाभ लेने के बाद लोग मूणत जी को बता रहे है  कि यहां आकर उनका चेकअप हो गया और आगे क्या तकलीफ हो सकती है वो भी पता चल गया। स्वास्थ्यगत परेशानी पता चलने के साथ अभी से उसके लिए ट्रीटमेंट भी मिल गया। इसके लिए आपका आभार। राजेश जी कहते है यही तो उद्देश्य है भाई स्वस्थ रहो और काम करो सबके लिए, और लोगों को भी मदद करो। इतना सा संवाद और सामनेवाला कायल हो गया और बाहर निकलते समय साथ वालो को कह रहा था कि इतनी बड़ी सेवा बड़े-बड़े डॉक्टर्स, सेवा कार्य आयुर्वेदिक होम्योपैथी एलोपैथिक ये सब सिर्फ सामान्य विधायक के बस की बात नहीं ये सिर्फ़ मूणत जी ही करवा सकते है। 
समाजसेवा राजनीति का ये अनोखा मिश्रण कुछ ही विशेष  में पाया गया है जो लोगों के लिए फायदेमंद हो गया है। देखा जाय तो राजेश मूणत का व्यक्तित्व आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, होम्योपैथिक का मिश्रण है..। फायदा तो मिलेगा किसी को जल्दी, किसी को धीरे-धीरे ओर किसी को देर से लेकिन फायदा सबको मिलेगा ये तय है.. जय हो विधायक महोदय।