Proud of Raipur Police: मोबाइल गुम होने की शिकायत को भी लिया गंभीरता से, 151 नग मोबाइल खोजकर लोगों को लौटाए
2023-04-15 02:25 PM
224
रायपुर। मोबाइल फोन गुम हो जाने के बाद अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचने वाले लोग आमतौर पर यही सोचते है कि कहां हमारा मोबाइल पुलिस ढूंढेगी। शिकायत देकर दूसरा सिम खरीद लेते है। गुगल एकाउंट से नंबर तो मिल ही जाएंगे। मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायत को रायपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया। पुलिस ने तकरीबन 40 लाख रुपये कीमत के 151 गुम मोबाइल को रिकवर किया और उनके स्वामियों तक पहुंचाया।
राजधानी के पुलिस कंट्रोल रुम में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 151 नग मोबाइल उनके मालिकों को सौंपा। उन्होंने बताया कि राजधानी पुलिस सभी प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए तत्पर रहती है। मोबाइल गुम होने की सूचना को भी हम गंभीरता से लेते है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने 151 नग गुम मोबाईल फोन को रिकवर किया। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।
एसएसपी ने बताया कि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में चल रहे मोबाईल को भी रिकवर किया है। इसके पूर्व भी वर्ष 2023 में नववर्ष के उपलक्ष्य में लगभग 70 लाख रुपये कीमत के गुम हुए कुल 223 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन के मालिकों को दिए जा चुके है।