रायपुर

सुबोध टोले की रसोई को दुबई में अंतरराष्‍ट्रीय पुरस्‍कार

- इंटरनेशनल एक्‍सीलेंस अवार्ड 2025 मिलने पर टोले ने टीम के साथ माना आभार
 
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के आजीवन सभासद और बृहन्‍महाराष्‍ट्र मंडल के छत्‍तीसगढ कार्यवाह सुबोध टोले को उनके प्रतिष्‍ठान रसोई माड्युलर किचन और फर्निशिंग सोल्युशन की विश्‍वसनीय सेवाओं के लिए इंटरनेशनल एक्‍सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्‍मानित किया गया। दुबई के हॉटल अल खुरई स्‍काय गार्डन में आयोजित सक्षम बिजनेस समिट एंड इंटरनेशनल अवार्ड फंक्‍शन में यह पुरस्‍कार दिया गया।
 
सुबोध टोले ने बताया कि यह ‘रसोई’ द्वारा डिजाइन किए गए उच्च गुणवत्ता वाले किचन इंटीरियर्स और फर्नीचर और ग्राहकों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रदान किया गया है। ग्‍लोबल एकेडेमिक फोरम (जीएएफ), संयुक्‍त अरब अमीरात की अध्यक्ष रेबीका जे दाही ने रसाई के बेहतरीन परफार्मेस के लिए उन्‍हें यह सम्मान प्रदान किया। 
 
टोले के मुताबिक देवेंद्र नगर स्थित रसोई की शाखाएं जगदलपुर और संबलपुर में भी हैं। पिछले 25 वर्षों से गुणवत्ता, भरोसे साथ कार्य कर रही रसोई के लिए यह सम्मान हमारी टीम की मेहनत और ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक है। टोले ने इस उपलब्धि के लिए ग्राहकों का आभार माना है। महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले सहित कार्यकारिणी सदस्‍यों व विभिन्‍न समितियों के पदाधिकारियों ने सुबोध टोले को इस अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मान के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।