टाटीबंध स्थित उदय सोसाइटी में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 22 फरवरी को
रायपुर। डॉ. डोरले क्लिनिक रविवार, 22 फरवरी को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर टाटीबंध स्थित उदय सोसाइटी में लगा रहा है। सुबह 10:00 से दोपहर दो बजे तक लगने वाले इस शिविर में
मुफ्त में ब्लड शुगर और एचबीए वनसी, ईसीजी और लिपिड प्रोफ़ाइल, थायरॉइड प्रोफ़ाइल, न्यूरोपैथी स्कैन, पीएसए (PSA- प्रोस्टेट टेस्ट), बीपी और वज़न चेक किया जा सकेगा। शिविर में एमडी मेडिसिन डॉक्टर शेखर डोरले की फ्री गाइडेंस और कंसल्टेशन सर्विस उपलब्ध रहेगी।
डॉ. डोरले ने शिविर में आने वाले लोगों से सही टेस्टिंग कराने के लिए खाली पेट (फ़ास्टिंग) आने का आग्रह किया है। उन्होंने रजिस्टर करने के लिए A-2/11, स्ट्रीट नंबर 27, सेक्टर-1, उदय सोसाइटी, टाटीबंध में स्थित डॉ. डोरले क्लिनिक अथवा मो. नंबर 9041106853 पर कॉल कर या वाट्सएम के माध्यम से संपर्क करने का आग्रह किया है।