डॉ. कुलदीप सोलंकी ‘बेस्ट आईएमए प्रेसिडेंट’ अवार्ड से मुख्यमंत्री साय के हाथों होंगे सम्मानित
रायपुर। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और कुशल नेतृत्व के लिए रायपुर के सुप्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्टि और आईएमए रायपुर ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी को ‘सर्वश्रेष्ठ लोकल ब्रांच प्रेसिडेंट’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। 7 मार्च को आयोजित आईएमए कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डॉ. सोलंकी को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छत्तीसगढ़ इकाई ने डॉ. सोलंकी का चयन उनके कार्यकाल के दौरान किए गए अभूतपूर्व कार्यों के लिए किया है। पेट, लिवर और आंतों की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. सोलंकी ने रायपुर शाखा के अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। डॉ. सोलंकी के नेतृत्व में चिकित्सा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कई बड़े आयोजन हुए।
डॉ. सोलंकी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आईएमए ग्रैंड मैराथन का सफल आयोजन हुआ। वहीं : चिकित्सकों के बीच खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आईएमए क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ। उन्होंने सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के तहत भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का सफल क्रियान्वयन किया। आईएमए रायपुर का भूमिपूजन एवं भवन निर्माण कार्य शुरू करवाना। डॉ. सोलंकी को आधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में उनकी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। इस सम्मान की घोषणा के बाद चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।