फोन पर बुक नहीं हो रहा गैस सिलेंडर तो घबराएं नहीं… इन 4 तरीकों से मिनटों में हो जाएगी LPG बुकिंग
डेस्क। देश में एलपीजी गैस की कमी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर बुकिंग के लिए लाइनें लगने लगी हैं। आमतौर पर लोग फोन कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक करते हैं, लेकिन इन दिनों कॉल पर बुकिंग करने में परेशानी हो रही है। अगर आपकी भी गैस खत्म होने वाली है और फोन से बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, गैस सिलेंडर बुक करने के कई और आसान तरीके भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
WhatsApp से करें LPG सिलेंडर बुकिंग
अब आप व्हाट्सऐप के जरिए भी आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
• Indane Gas: रजिस्टर्ड नंबर से 7588888824 पर REFILL लिखकर मैसेज करें
• HP Gas: 9222201122 पर Hi या Book लिखकर मैसेज करें
• Bharat Gas: 1800224344 पर Hi या Book लिखकर मैसेज करें
SMS के जरिए भी कर सकते हैं बुकिंग
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप SMS के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
• Indane Gas: रजिस्टर्ड नंबर से 7718955555 पर REFILL लिखकर SMS भेजें
• Bharat Gas: 7715012345 या 7718012345 पर LPG लिखकर SMS करें
मिस्ड कॉल देकर भी हो जाएगी बुकिंग
कई गैस कंपनियां मिस्ड कॉल बुकिंग सुविधा भी देती हैं।
• Indane Gas: 8454955555
• HP Gas: 9493602222
इन नंबरों पर मिस्ड कॉल देने के बाद आपकी बुकिंग रजिस्टर हो जाएगी।
मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं बुकिंग
अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो UMANG ऐप के जरिए भी LPG सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
इसके अलावा आप
• Paytm
• PhonePe
• Amazon Pay
जैसे पेमेंट ऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।