दुर्गा कालेज के रिटायर प्रोफेसरों ने सियान गुड़ी में बिताया दिन
- प्रो. शंभू दयाल के जन्मदिन काटा केट.. स्वस्तिवाचन का हुआ पाठ
रायपुर। हरियाली के बीच सुकून के पल तलाश किसे नहीं होती। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में आने वाले बुजुर्गों को यह दोनों चीजें हरियाली और सुकून के पल एक साथ मिलता है। एकाकीपन से दूर करती सियान गुड़ी में सोमवार 16 मार्च को दुर्गा कालेज के रिटायर प्रोफेसरों का ग्रुप पहुंचा। दुर्गा कालेज के प्रोफेसरों ने अपना दिन भर का समय सियान गुड़ी में व्यतीत किया और ढेर सारी बातें की।
सियान गुड़ी के प्रभारी मंडल समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि आज दुर्गा कालेज के रिटायर प्रोफेसरों ने सियान गुड़ी में अपनी समय बिताया। दिन की शुरूआत सम-सामयिक चर्चाओं के साथ की गई। वहीं प्रो. शंभूदयाल भारती का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य पंडित सीपी मिश्रा ने स्वस्तिवाचन का पाठ कर उनके जन्मदिन को और भी खास बना दिया। आगंतुकों ने वहां कैरम खेला और भोजन के बाद कुछ समय विश्राम भी किया।

सम-सामयिक चर्चाओं के बीच मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रो. अनिल श्रीराम काळेले ने गैस सिलेंडर की मची मारामारी को लेकर सभी से लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि डिमांड बढ़ जाने के कारण किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। समस्या आती ही खत्म होने के लिए है। यह परेशानी भी कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी।

दुर्गा कालेज से रिटायर प्राचार्य प्रो. एसएस खनूजा ने कहा कि हमने महाराष्ट्र मंडल के सेवाभावी कार्यों के बीच सियान गुड़ी का संचालन प्रशंसनीय है। आज हम अखबारों में गैस की किल्लत की खबरें रोज पढ़ रहे है। गैस एजेंसी के सामने लंबी कतारें भी देखने को मिल रही है। समय पर गैस नहीं मिलने के डर से जिन्हें अभी आवश्यता नहीं है वह भी नंबर लगा रहे है, दो-चार दिनों में परेशानी खत्म हो जाएगी।
इस अवसर पर दुर्गा कालेज से रिटायर प्रो. विश्राम सिंह वर्मा, प्रो. सीपी मिश्रा, प्रो. सीएम मुखर्जी, प्रो. आशा राय, प्रो. मदन हाजरा, प्रो. बीएस चंदेल, प्रो. सीएम मुखर्जी, कृषि विवि से रिटायर प्रो. जेएस उरकुरकर उपस्थित थे।