रायपुर

‘कुमति निवारि सुमति के संगी' पर व्याख्यान 27 मार्च को... - दीनदयाल आडिटोरियम में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

- जीवन प्रबंधन समूह और महापाठ समिति का संयुक्त आयोजन

रायपुर। महापाठ समिति और जीवन प्रबंधन समूह द्वारा विश्व का अनूठा आयोजन हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में शुक्रवार, 27 मार्च को शआम 7 बजे से किया जा रहा है। हनुमान चालीसा के महापाठ के बाद जीवन प्रबंधन गुरू पंडित विजय शंकर मेहता हनुमान चालीसा की लाइन कुमति निवारि सुमति के संगी पर व्याख्यान देंगे। बतादें कि आयोजन समिति द्वारा यह 106वां और रायपुर में 18वां आयोजन है।

 

महापाठ केंद्रीय आयोजन समिति के महासचिव शिवनारायण मूंधड़ा ने बताया कि रामनवमीं की शाम 27 मार्च को एक बार फिर हनुमान चालीसा महापाठ के साथ हनुमानजी की वंदना की जाएगी।  आज डिजीटल युग में हम कई बुराईयों से घिरे है। ऐसे में हनुमान चालीसा हमारे लिए कवच जैसा कार्य करेगी। इस वर्ष महापाठ का विषय इसी पर केंद्रीत है। पंडित विजय शंकर मेहता अपने व्याख्यान के  माध्यम से हनुमान चालीसा के आरंभ के दो दोहे और तीन चौपाइयों पर व्याख्यान देंगे।

 

मूंधड़ा ने आगे बताया कि जीवन प्रबंधन समूह के पांच प्रमुख उद्देश्य है। जिसमें प्रथम हनुमान चालीसा को लोग मंत्र के रूप में जपे और मेडिटेशनकरें। दूसरा युवाओं के लिए श्रीहनुमान जी रोल माडल बने। तीसरा माता-बहनों के जीवन में हनुमान जीत उतरे ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े। चौथा पूजा पाठ से पाखंड हटे और पांचवा परिवार बचाओं अभियान शामिल है। आयोजन का सीधा प्रसारण आध्यात्मिक चैनल संस्कार पर भी होगा।