दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संस्कार शाला में बच्चों ने कलरफूल क्ले से बनाई सुंदर कलाकृति

- संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में एक माह से हो रहा संचालन

- मंडल के वल्लभ नगर केंद्र की शोभा मोहता की पहल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में हर शनिवार को लगने वाले संस्कार शाला में इस शनिवार बच्चों को कलरफूल क्ले से बच्चों ने सुंदर कलाकृति बनाई।  संस्कार शाला में आने वाले निचली बस्ती के बच्चों ने कलरफूल क्ले से भगवान श्रीगणेश, भोलेनाथ के साथ सुंदर फूल बनाए।

संस्कार शाला में बच्चों को पढ़ा रही मंडल की सभासद शोभा मोहता ने सबसे पहले बच्चों से मां सरस्वती की वंदना कराई। शोभा मोहता ने बताया कि यहां आने वाले बच्चों को सीखाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। प्रति सप्ताह शनिवार को लगने वाली बाल संस्कार शाला को लेकर बच्चों में हर सप्ताह अधिक दिखाई देती है।

शोभा मोहता ने कहा कि इस शनिवार 3 अक्टूबर को बच्चों ने कलरफूल क्ले से सुंदर और नई-नई कलाकृति बनाई। बच्चों ने श्री गणेश जी की सुंदर प्रतिमा बनाई। इसके साथ भोलेनाथ और सुंदर फूलों की डिजाइन तैयार किया।