सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं एक नयी शुरुआतः डॉ प्रीति मिश्रा
रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ की प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा छत्तीसगढ़ एवं संयुक्त मध्य प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में 40 वर्षों की लंबी सेवा अवधि के पश्चात सेवा निवृत्ति हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें पूर्व प्राचार्य डॉ सीएल देवांगन, महाविद्यालय के पदोन्नत प्राचार्य डॉ शिखा बेहरा, डॉ मंजू झा, डॉ सोनिता सत्संगी एवं डॉ अनिता सरीन को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपनी लंबी सेवा अवधि के पश्चात औपचारिक रूप सेवा निवृत्ति होता है, तो यह केवल एक अंत नहीं बल्कि जीवन की एक नयी पारी की शुरुआत हैं। इसे सेवा से समाप्ति के बजाय समय की स्वतंत्रता के रूप में देखा जाना चाहिए। यह वह समय है जब आप स्वयं को खोज सकते हो और बिना किसी तनाव के जीवन जी सकते हैं। अपनी ऊर्जा परिवार एवं समाज कल्याण में लगाकर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ प्रीति मिश्रा के पति गणेश शंकर मिश्रा सेवानिवृत्ति आईएएस एवं उपाध्यक्ष नीति आयोग छत्तीसगढ़ शासन तथा पुत्र एवं पुत्रवधु उपस्थित रहीं। सभी सम्मानित प्राचार्यों का परिचय डॉ मनीषा शर्मा ने दिया तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विनोद कुमार जोशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ प्रीति मिश्रा ने महाविद्यालय में प्राचार्य रुप में भावी पीढ़ी के लिए एक उच्च आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विगत वर्षों में महाविद्यालय के अध्ययन,अध्यापन ने सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
नवाचार के अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया है एवं संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ श्रद्धा मिश्रा,सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया। सेवानिवृत्ति प्राचार्य को अभिनंदन पत्र, पुष्प गुच्छ, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार सहित शासकीय नवीन महाविद्यालय भाठागांव के सेवा निवृत्ति प्राचार्य डॉ राजेश दुबे,संयुक्त संचालक संचनालय उच्च शिक्षा विभाग एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय अमलीडीह के प्राचार्य डॉ तपेश चंद्र गुप्ता तथा डॉ प्रीता लाल एवं केंद्रीय जेल रायपुर के शिक्षा प्रभारी नकतोडे उपस्थित रहे।