रायपुर

गीग मजदूरों के भविष्य, सामाजिक सुरक्षा और उत्थान पर संगोष्ठी 12 अप्रैल को

 - छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल का आयोजन 

- महाराष्ट्र मंडल के परितोष डोनगांवकर और स्वतंत्र श्रमिक शोधार्थी सुभांगी शुक्ला का होगा उद्बोधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा गीग मजदूर यानी ओला, उबर, जोमेटो, रैपिडो, स्विगी, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे संस्थानों में कार्य करने वाले मजदूरों के उत्तम भविष्य, उनकी सामाजिक सुरक्षा और उत्थान के लिए रविवार, 12 अप्रैल को संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी और उक्त कार्यक्रम में वक्ता के रुप में महाराष्ट्र मंडल के परितोष डोनगांवकर, स्वतंत्र श्रमिक शोधार्थी सुभांगी शुक्ला, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष बीओसी मोहन एंटी उपस्थित रहेंगे।

ओला, उबर, जोमेटो, रैपिडो, स्विगी, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे संस्थानों में कार्य करने वाले मजदूरो और उनकी उभरती भूमिका, उनके विधिक अधिकारों पर चर्चा की जाएगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंहदेव करेगी। मुख्य वक्ता के रुप में स्वतंत्र श्रमिक शोधार्थी सुश्री सुभांगी शुक्ला, महाराष्ट्र मंडल के परितोष डोनगांवकर, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा और बीओसी के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी उपस्थित रहेंगे।  इस संगोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य गीग मजदूरों वर्तमान स्थिति का गहन विश्लेषण करना, उनके समक्ष उपस्थित चुनौतियों को समझना और उनके लिए सामाजिक सुरक्षा, विधिक ढाचे एवं नीति निर्माण के लिए विचार विमर्श करना है।