10वीं में तीन छात्रों ने किया टाप, 12वीं में जिज्ञासु ने मारी बाजरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव ने 10वीं-12वीं का परीणाम घोषित कर दिया है। टापरों की लिस्ट भी जारी की गई है। रिजल्ट की घोषणा छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। कक्षा 10वीं में 3 छात्रों ने टाप किया है। संध्या और परीरानी, अंशुल शर्मा तीनों को 594 अंक मिले हैं। संध्या और परीरानी महासमुंद की रहने वाली हैं। अंशुल शर्मा मुंगेली के रहने वाले हैं। सीजी बोर्ड में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने टाप किया हैं।
मुख्यमंत्री ने ई क्लिक कर बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम विद्यार्थी देख सकेंगे।
बता दें कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी। हालांकि हिंदी का पेपर लीक होने के कारण यह 10 अप्रैल को परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। इसी वजह से इस बार रिजल्ट जारी करने में देरी हुई। वहीं, इस बार बोर्ड परीक्षा 10वीं में इस बार 3.21 लाख परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.42 लाख छात्र शामिल हुए थे।