महाराष्ट्र मंडल शहर की झुग्गी बस्तियों में लगाएगा स्वास्थ्य शिविर
- स्कूलों में चलेगा कैंसर जागरूकता अभियान
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित समस्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर 6 सितंबर को महाराष्ट्र मंडल की स्वास्थ्य सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वास्थ्य समिति के सदस्यों के साथ मंडल में संचालित फिजियोथैरेपी सेंटर के डाक्टर मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने की। इस बैठक में मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन और स्वास्थ्य प्रकल्पों की प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले विशेष रुप से मौजूद थीं। बैठक में शहर की झुग्गी बस्तियों स्वास्थ्य शिविर लगाने पर चर्चा की गई। जिसकी रूपरेखा जल्द तैयार कर लिया जाएगा।
कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष अजय मधुकर काले की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा कैंसर जागरूकता को लेकर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। वहीं वैक्सीनेशन को लेकर भी प्रचार किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
आस्था ने आगे बताया कि इसके साथ शहर की झुग्गी बस्तियों में जाकर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। झुग्गी बस्तियों में जागरूकता का कार्यक्रम सितंबर से दिसंबर तक चार महीने चलेगा। जिसकी रूपरेखा और दिन व तिथि समिति प्रमुख जल्द जारी करेंगे। इसके साथ बैठक में यह फैसला लिया गया कि महाराष्ट्र मंडल वो सभासद जो पेशे से डाक्टर वे मंडल परिसर में स सप्ताह में दो घंटे अपने निःशुल्क सेवाएं देगें। फिर वो हैम्योपैथी के डाक्टर को या एलोपैथी थे। इस बैठख में समिति की समन्वयक डा. कमल वर्मा, डा. श्रद्धा उत्तरवार, डा. डीके नेताम, डा. अंकिता काले, डा. संगीता कश्यप, डा. राखी सोनी, समिति प्रमुख प्रशांत बक्षी सह प्रमुख विक्रम हिशीकर, और स्नेहल खेर उपस्थित थीं।