महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों और सियान गुड़ी हुआ हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर आध्यात्म के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए हर शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ का अभियान इस शनिवार भी उत्साह के साथ जारी रही। मंडल के चौबे कॉलोनी, डंगनिया, अमलडीही महिला केंद्र के साथ सियान गुड़ी में आने वाले बुजुर्गों ने उत्साह के साथ हनुमान चालीसा पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि चौबे कॉलोनी महिला केंद्र द्वारा हनुमान चालिसा पाठ चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में किया गया। इस दौरान अपर्णा काळेले, मनीषा वरंवडकर, अक्षता पंडित, अंजली वैद्य, चारुशीला देव, रोहिणी नेने, अल्का मराठे, प्राची डोनगांवकर, स्वाती डबली, अनुपमा बोधनकर, गौरी क्षीरसागर, स्वाती डोनगावकर, नीलिमा डोनगांवकर, सुनंदा बेंद्रे, अवंती अग्निहोत्री, रंजना काथोटे, धनश्री पेंडसे, अर्चना मुकादम, सीमा गणोदवाले उपस्थित थीं।

सृष्टि दंडवते ने आगे बताया कि इसी तरह डंगनिया महिला केंद्र की तरफ से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ मंडल परिसर में किया। इस दौरान रश्मि डांगे, अनुभा जाऊरकर, सृष्टि दंडवते, दीपांजली भालेराव, अंजली काळे, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, माधवी गिरहे, सीमा देव, अनामिका महाजन, पूर्णिमा भावे, संध्या अनिल, श्रद्धा देशमुख, अर्चना कुलकर्णी, मिसेज तैलंग, श्रद्धा मरधडे, अनुजा महाडिक, शैला गायधनी, अर्चना टेम्बे, प्रिया जोगळेकर, माधुरी इंचुरकर और जया भावे उपस्थित थी।

कार्यकारिणी सदस्य व मंडल की आध्यात्मिक व स्वास्थ्य समितियों की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने अपनी मासिक बैठक सदस्य अल्का बापट के घर पर की। इसकी शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। वहीं महिलाओं ने सावन सेलिब्रेशन औऱ जन्माष्टमी उत्सव भी मनाया। इस अवसर पर अंजली चरपे, प्रीति गजबे, ज्योति बनकर, सरिता लुलु, साधना धागमवार, स्मिता कायंदे, तृप्ति करमरकर, मैथिली ठोके, नीलिमा लखपाले, सुखदा लाखे और अल्का बापट शामिल रही।

महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित और समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में भी प्रतिदिन आने वाले बुजुर्गों ने इस शनिवार उत्साह के साथ पाठ किया। श्री हनुमान जी की आरती और राम भजनों की प्रस्तुति ने सियान गुड़ी को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर डॉ ओसी बिसेन, लखन लाल साहू, साधु राम साहू, डॉ ओपी सोनी, कैलाश कुमार अग्रवाल और हिमांचल परगनिहा उपस्थित थे।