आपका भी ई-चालान हैं पेडिंग तो नेशनल लोक अदालत में होगा निदान
रायपुर। राजधानी वासियों के उन लोगों के लिए यह अच्छी खबर है जिनका ई-चालान अब भी पेडिंग है। जिन्होंने यातायाता नियमों को तोड़ने के लिए आए अपने चालान को नहीं पटाया है, या उन्हें इस बात की शंका है कि उनका चालान गलत है तो वे 9 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत में आवेदन करके अपनी समस्या का निदान कर सकते है।
यातायात पुलिस ने बताया कि नेशनल लोक अदालत 2026 के संदर्भ में पेंडिंग ई-चालान वाले नागरिकों के लिए यह जरूरी सूचना है। 9 मई, 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अपने लंबित ई-चालान का निपटारा करवाने का अवसर लोगों को मिल रहा है। इसका लाभ लेने के लिए लोगों को 5 मई के पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के प्रकरण की सुनवाई नहीं होगी।
यातायात पुलिस ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से कुछ स्थानों पर पंजीयन काउंटर खोला गया है। जहां जाकर लोग अपना पंजीयन करा सकते है। लोग तेलीबांधा थाना (थाना भवन के ऊपर), भाठागांव बस स्टैंड, शारदा चौक (हनुमान मंदिर के पास), फाफाडीह (गंज थाना भवन), भनपुरी (व्यास तालाब तिराहा), टाटीबंध चौक, पुराना बस स्टैंड पंडरी, पचपेड़ी नाका (ब्रिज के नीचे), यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी में जाकर पंजीयन करा सकते है।