दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर में 8वीं बोर्ड में 12 बच्चों को मिला 90 फीसद से अधिक अंक

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल में 8वीं बोर्ड का परीक्षा परीणाम उत्कृष्ठ रहा। 96.83 फीसद अंक के साथ स्कूल में टाप करने वाली शिवानी गोस्वामी ने जिला स्तर की मैरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।  

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि 8वीं में 12 बच्चों ने 90 फीसद से अधिक अंक प्राप्त किए। शिवानी गोस्वामी ने 96.83 अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 96 फीसद अंक के साथ सृष्टि ठाकुर द्वितीय, 95 फीसद के अंक के साथ सुप्रिया तृतीय, 94.83 अंक के साथ तनिष्का साहू चौथे और 94.67 फीसद अंक के साथ रिद्धी साहू पांचवें स्थान पर रही। वहीं दिव्य महाराष्ट्र मंडल वेब पोर्टल इंचार्ज कुणाल दत्त मिश्रा की बेटी समृद्धि मिश्रा ने 94.33 अंक के साथ विद्यालय में छठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं स्नेहलता कोठारी 92 प्रतिशत, गार्गी आम्बोरे और मुस्कान यादव ने 91.83 प्रतिशत, रागिनी टोंगर और हिमांशु साहू ने 91.67 फीसद अंक और अनुशा साहू ने 91.50 अंक प्राप्त किया।