रायपुर

आंध्रा एसोसिएशन का गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन 3 मई को

रायपुर। राजधानी रायपुर में समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय आंध्रा एसोसिएशन अपने स्थापना को 50 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस अवसर पर 3 मई 2026 को संस्था द्वारा गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

समाज के प्रमुख जी स्वामी ने बताया कि 3 मई को आंध्रा एसोसिएशन का 50वां स्थापना दिवस गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन और श्री बालाजी विद्या मंदिर के ग्रेजुएशन-डे का आयोजन 3 मई को किया गया है। शाम 7 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा समाज को अपना आशीर्वचन देने उपस्थित होंगे। कार्यक्रम बालाजी विद्या मंदिर परिसर में होगा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

बतादें कि आंध्रा एसोसिएशन रायपुर, छत्तीसगढ़ में रहने वाले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के निवासियों का एक प्रमुख सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन है। यह संस्था देवेन्द्र नगर के बालाजी विद्यामंदिर (SBVM) के माध्यम से शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करती है।