राजधानी में प्री-मानसून... उसम से मिली राहत, 3 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात तेज बारिश हुई, जिसने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी. मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून की बारिश बताया है। अलगे 3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके लिए परिस्थियां अनुकूल बनी हुई है।
अलगे 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई मुख्य बदलाव के आसार नहीं हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की से माध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गरजने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। 11 जून से यह गतिविधि बढ़ सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनी हुई है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है।