शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
रायपुर। 9 जून 2025 को मातृभूमि की रक्षा करते हुए कोंटा (सुकमा) में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर लाखेनगर चौक, रायपुर में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उपस्थित होकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी,अजय मधुकर काले अध्यक्ष महाराष्ट्र मंडल, महाराष्ट्रीयन तेली समाज के पदाधिकारि, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महापौर मीनल चौबे, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अखिलेश कश्यप, वार्ड पार्षद सुमन अशोक पांडे, एम.आई.सी. सदस्य दीपक जयसवाल, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे तथा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शहीद के सहयोगी मित्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीद आकाश राव गिरेपुंजे के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद आकाश राव गिरेपुंजे का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की पावन स्मृति को नमन किया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।